गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 02 , रामवाटिका पार्क गाज़ियाबाद में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य और विशाल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा भारती ने अपने ओजस्वी भाषण में हिंदू समाज को एकता, स्वाभिमान और संस्कृति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को हिंदू समाज की शक्ति बताया। श्रीमान गोपाल जी (हिन्दू जागरण मंच , प्रचारक) , श्रीमान प्रियांक जी ( समाजिक समरसता संयोजक) ने हिन्दू समाज से पांच संकल्पों को अपनाने का आह्वान किया: सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन, और नागरिक कर्तव्यबोध। उन्होंने समाज के लोगों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की और जातीय भेदभाव को समाप्त करके समाज में एकता स्थापित करने पर जोर दिया।
गणेश वन्दना से शुरू हुए मुख्य आयोजन में बच्चों के कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हुए . कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। विराट हिन्दू सम्मेलन का समापन समरसता भोज के साथ हुआ
.




