देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज 9 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राजधानी दून को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर 8260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को देंगे।

  • पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11:30 बजे एफआरआई परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:45 बजे वह राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 12:05 बजे प्रधानमंत्री विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे और इसके बाद 12:30 बजे राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होकर जनसभा को संबोधित क  प्रधानमंत्री ने अपने भाषण मे पहाड़ के लोक पर्वों, लोक परंपराओं और महत्वपूर्ण आयोजनों को भी शामिल किया। इस क्रम में उन्होंने हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी, देवीधुरा मेले से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का जिक्र किया। धानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की और कहा-देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा सौंली। अपने भाषण के बीच में प्रधानमंत्री ने जब फिर से गढ़वाली में बोलना शुरू किया, तो इसने लोगों को और रोमांचित कर दिया। प्रधानमंत्री बोले-पैली पहाडू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै। अब वखि बटि नई बाट खुलण लग ली।


Details

आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल सम्पूर्ण भारत की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया शर्मा जी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल जी एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तरभारत के प्रभारी श्री अतुल गुप्ता जी की संस्तुति से केंद्रीय महिला कमेटी मे हल्द्वानी से ही दो उच्च स्तरीय महिला उद्यमी व समाजसेवी को मनोनीत किया है इस मनोनयन से हल्द्वानी की महिला उद्यमियों में काफी हर्ष व्याप्त है वही संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता जी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती तनुजा जोशी के आवास पर पहुंचकर तनुजा जोशी एवं नवनियुक्त महिला राष्ट्रीय सचिव सीमा देवल एवं प्रदेश महासचिव महिला श्रीमती शालिनी गुप्ता जी , कुसुम लता केसरवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष को बुके व माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया स्वागत के दौरान सभी पदाधिकारी बहनों का एक दूसरे के परिचय करते हुए संगठन में महिला बहनों को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार युक्त बनाने का संकल्प लिया वही स्वागत करने मे उत्तराखंड प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बीना जी, हल्द्वानी जिले के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल जी, जिला संरक्षक तेजपाल भंडारी जी,मंडी प्रभारीविजय जायसवाल जी, राघवेंद्र चौहान जिला महासचिव, अजय डंगवाल ग्रामीण नगर अध्यक्ष,एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज वैशाली महानगर में ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
Details

एक कदम पहाड़ की ओर की शुरुवात हो चुकी है आज इसी कड़ी में आज हम धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल मनोज कुमार खड़कवाल जी मिले जिन्होंने बागवानी कीवी  और कृषि में स्वरोजगार की ऐसी राह पकड़ी कि सब लोग उनसे प्रेरणा ले रहे है धुमाकोट   पहाड़ों के लिए कीवी की खेती वरदान बन सकती है।आने वाले महीने कीवी के पौधे लगाने के लिए बहुत ही उपयुक्त है। एक बार कीवी  के पौधे लगाए और तक़रीबन 30 साल तक उससे मुनाफ़ा पाए। सबसे बड़ी बात कीवी  को जानवर नुक़सान नहीं पहुँचाते हैं। अकेले ये पहाड़ी आबाद कर रहा पहाड़…पहाड़ में बंजर पहाड़ को खोद कर लगा रहे कीवी 🥝

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद अंतर्गत इंदिरापुरम क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह गौर ग्रीन एवेन्यू (Gaur Green Avenue) सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के लगभग 8 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना का विवरण:

आज सुबह जब सोसाइटी के निवासियों ने 10वीं मंजिल से धुएं का गुबार उठता देखा, तो पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी भयावह है कि इसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

राहत एवं बचाव कार्य:

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास निरंतर जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से सोसाइटी परिसर में एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। दमकल विभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से ऊँची मंजिलों तक पहुँचकर आग बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं।

वर्तमान स्थिति:

सोसाइटी के निवासियों में भारी चिंता देखी जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित टावर को खाली करा लिया गया है। फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए। आग लगने के कारणों की जांच दमकल विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।