पौड़ी: पोखड़ा में गुलदार का खौफ; घास काटने गई 65 साल की बुजुर्ग को बनाया शिकार।
उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। कहीं भालू तो कहीं गुलदार द्वारा इंसानों पर जानलेवा हमले किये जा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू ब्लॉक का है। खिर्सू ब्लॉक में कोटी गांव में गुलदार ने घास काट रही एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब चार बजे कोटी गाँव की बुजुर्ग महिला गिन्नी देवी अपनी बहू व अन्य महिलाओें के साथ आसपास के खेतों में घास काटने गई थी, इसीबीच पहले से घात लगा कर बैठे गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले को देख पास में घास काट रही बहू बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। इसी दौरान आस पास खेतों में घास काट रही महिलाओं ने जोर से शोर मचाया तो गुलदार घटनास्थल से भाग निकला। गुलदार के हमले में गिन्नी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुलदार ने इतना तेजी से हमला किया कि महिला को बचने तक का कोई मौका नहीं मिला।
गुलदार के हमले से 60 वर्षीय गिन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ग्राम कोटी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी है। टीम कैमरा ट्रेप्स व अन्य उपकरणों से लगातार क्षेत्र में नजर बनाई जा रही है। गुलदार प्रभावित सभी क्षेत्रों में समय-समय पर गश्त भी जारी है। पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही की जारी रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गुलदार को मारने के आदेश नहीं हो जाते है तब तक वे शव नहीं उठायेगे।रानी देवी के परिवार में उनके पति रमेश चंद्र और दो बेटे, मुकेश और राकेश हैं। ग्रामीण अब वन विभाग से इस आदमखोर को जल्द से जल्द पकड़ने या मारने की मांग कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष समाप्त हो सके। प्रशासन के इस कठोर कदम से क्षेत्र के लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।





Such a vibrant community and a great selection of markets. It is rare to find a site that balances quality and speed so well. Cheers to kirkiriyabet.
Excellent read, the part about office attire was written in plain language, keep up the great work.
Best app for gaming on the go. The loading times are minimal and the gameplay is buttery smooth. Glad I downloaded vnhitclubapk.