TT Ads

आगामी 16 नवंबर को द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने बताया कि सम्मेलन में रानीखेत जिले की महिला उद्यमियों की ओर से स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विशेषज्ञ विभिन्न स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्य मंत्री कैलाश पंत और गंगा बिष्ट होंगे। सम्मेलन में सरकारी विभागों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से अपने उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। भट्ट ने अधिक से अधिक महिलाओं से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

TT Ads

3 Replies to “द्वाराहाट में होगा आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *