Sorry, no posts matched your criteria.
गाजियाबाद, 5 अप्रैल 2026:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आज वसुंधरा के एसजी पब्लिक स्कूल वसुंधरा स्कूल के प्रांगण में 'शारीरिक प्रधान कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर आयोजित इस उत्सव में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अपनी अनुशासित उपस्थिति दर्ज कराई।शौर्य और अनुशासन का संगम सायं 5:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान नियुद्ध (निहत्था युद्ध कला), दंड, और समता के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए गए। संघ के घोष की गूँज और ऊर्जस्वित उद्घोष के बीच स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग और आसनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रस्तुत एक सुमधुर एकल गीत ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाया।
वरिष्ठ अधिकारियों का पाथेयकार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान रूपेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि "शारीरिक साधना और अनुशासन ही एक सशक्त भारत की नींव है।" कार्यक्रम क अध्यक्ष श्री राजेश त्रिपाठी जी (साइबर सिक्योरिटी, NIC डायरेक्टर) ने की। उन्होंने तकनीक के युग में शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विराट हिंदू सम्मेलन 2026 वैशाली सेक्टर 01 सन वैली इंटरनेशन स्कूल में सफल आयोजन किया गया
ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार, तृणमूल का सूपड़ा साफ
इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी।
ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार, तृणमूल का सूपड़ा साफ
विराट हिंदू सम्मेलन – 2026 का सफल आयोजन वैशाली सेक्टर 04 में हुआ।