Sorry, no posts matched your criteria.
वैशाली। उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) आज वैशाली सेक्टर-05 में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समिति के नवनिर्वाचित एवं वर्तमान पदाधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवंबर को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
बैठक के सफल समापन के बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की और आपसी सौहार्द एवं एकजुटता का संदेश दिया।
विराट हिंदू सम्मेलन 2026 वैशाली सेक्टर 01 सन वैली इंटरनेशन स्कूल में सफल आयोजन किया गया
ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार, तृणमूल का सूपड़ा साफ
इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी।
ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार, तृणमूल का सूपड़ा साफ
विराट हिंदू सम्मेलन – 2026 का सफल आयोजन वैशाली सेक्टर 04 में हुआ।