राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज वैशाली महानगर में ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
Details

एक कदम पहाड़ की ओर की शुरुवात हो चुकी है आज इसी कड़ी में आज हम धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल मनोज कुमार खड़कवाल जी मिले जिन्होंने बागवानी कीवी  और कृषि में स्वरोजगार की ऐसी राह पकड़ी कि सब लोग उनसे प्रेरणा ले रहे है धुमाकोट   पहाड़ों के लिए कीवी की खेती वरदान बन सकती है।आने वाले महीने कीवी के पौधे लगाने के लिए बहुत ही उपयुक्त है। एक बार कीवी  के पौधे लगाए और तक़रीबन 30 साल तक उससे मुनाफ़ा पाए। सबसे बड़ी बात कीवी  को जानवर नुक़सान नहीं पहुँचाते हैं। अकेले ये पहाड़ी आबाद कर रहा पहाड़…पहाड़ में बंजर पहाड़ को खोद कर लगा रहे कीवी 🥝

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 02  , रामवाटिका पार्क गाज़ियाबाद में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य और विशाल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
Details

आयोजन विवरण:
– _विराट हिन्दू सम्मेलन 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को रविवार को सन वैली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-1, वैशाली (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुआ

कार्यक्रम विवरण:

– दिनांक: 1 फरवरी 2026, रविवार
– समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक
– स्थान: सन वैली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-1, वैशाली के मैदान में
– कार्यक्रम अध्यक्ष: श्रीमती प्रीति गोयल, प्रधानाचार्या, सनवैली इंटरनेशनल स्कूल
– वक्ता: डॉ. राजकुमार मटाले जी (अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक)
– आचार्य: डॉ. विक्रमादित्य जी (पीतांबरा पीठाधीश) और श्रीमान संजय भसीन (माननीय सह महाप्रान संचालक वैशाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि। डॉ. विक्रमादित्य जी (पीतांबरा पीठाधीश) ने कहा कि हिंदू समाज को परिवार के सनातन संस्कारों से दृढ़ निश्चय बनेंगे तो एक संगठित समाज और संगठित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्रीडॉ. राजकुमार मटाले जी (अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक)ने कहा कि संघ का शताब्दी यानी 100 वर्षों की साधना का सार यह है कि संघ ने केवल एक संगठन नहीं बनाया, बल्कि समाज का चरित्र गढ़ने का प्रयास किया है। श्रीश्रीमान संजय भसीन (माननीय सह महाप्रान संचालक वैशाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पंच परिवर्तन पर आधारित रहा।

इस सम्मेलन में बचों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमे वीणा वंदन , बाल सिंह गर्जन प्रस्तुति, युवा शौर्य प्रदर्शन, वेद संगीत उद्बोधन, लव जिहाद का नाट्य प्रदर्शन किया गया। भारत माता आरती, भंडारा प्रसाद का वितरण कर समापन किया गया।

गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच युवकों की जान चली गई। इसमें अल्मोड़ा के ही चार लोगों की भी मौत हुई है। गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच युवाओं की जिंदगी लील ली। मनीष सिंह, चंपावत के रहने वाले थे जबकि जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे। मृतक सतीश राणा अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। वह नाइट क्लब में काम कर माता-पिता और छोटे भाई की जिम्मेदारी उठा रहे थे। सतीश अपनी दो बहनों की शादी करवा चुके थे। नाइट क्लब अग्निकांड में सतीश राणा बुरी तरह झुलस गए थे और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

उनकी मौत की खबर उनके परिजनों को मिली तो वह सदमे में आ गए। घर का इकलौता कमाने वाला लड़के की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। यह पूरा परिवार खेती बाड़ी और मेहनत मजदूरी कर गुजर करता है।


Details

हल्द्वानी। होप फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, नैसेला में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का रविवार को विधिवत समापन हुआ। 10 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान ने न केवल चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं, बल्कि ‘यूथ उत्तराखंड’ के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं पर एक महत्वपूर्ण संवाद मंच के रूप में भी कार्य किया। आधुनिक मशीनों से जाँच और विशेषज्ञों का परामर्श शिविर के दौरान होप फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. असित खन्ना और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच की गई। विभिन्न रोगों के परामर्श के साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

हिमालय रक्षक युवा संकल्प, वनाग्नि, आपदा प्रबंधन और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे गंभीर विषयों पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
इस विशेष अभियान का एक मुख्य आकर्षण उत्तराखंड की गंभीर चुनौतियों पर हुआ संवाद रहा। यूथउत्तराखंड के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि जैसे विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ये मुद्दे हमारे अस्तित्व और विकास से सीधे जुड़े हैं, जिनके समाधान के लिए सामुदायिक सहभागिता अनिवार्य है।

जीवन रक्षक कौशल: CPR और फर्स्ट एड ट्रेनिंग आपातकालीन स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स के लिए शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने ग्रामीणों और युवाओं को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही, आपदा प्रबंधन के तहत ‘फर्स्ट एड रिस्पॉन्स’ की Hope Foundation की टीम द्वारा जानकारी दी गई, ताकि चिकित्सा सहायता पहुँचने से पहले घायल व्यक्ति की स्थिति को संभाला जा सके।

प्रतिभा प्रोत्साहन और रचनात्मकता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चित्रकला, फेस-मास्क मेकिंग और ‘जुबां खेल-कूद’ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और कलात्मकता के प्रति जागरूक किया गया।

प्रप्रमुख सहयोग एवं उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता में स्कूल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. असित खन्ना (संस्थापक, होप फाउंडेशन), एवं बच्ची सिंह बिष्ट , स्कूल के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान, और पर्यावरणप्रेमी शंकर सिंह बिष्ट ‘यूथ उत्तराखंड’ टीम एवं भारतीय पर्वतीय महासभा टीम के सदस्य रोहित रावत, भुवन चंद पांडे(सामाजिक कार्यकर्ता), दीपक रावत, गोपाल सिंह पंवार एवं दिव्यांग बच्चों के भविष्य उत्थान हेतु
कार्यरत जय शारदा जनकल्याण समिति (सेवालय) के संस्थापक रोहित जोशी (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद अंतर्गत इंदिरापुरम क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह गौर ग्रीन एवेन्यू (Gaur Green Avenue) सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के लगभग 8 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना का विवरण:

आज सुबह जब सोसाइटी के निवासियों ने 10वीं मंजिल से धुएं का गुबार उठता देखा, तो पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी भयावह है कि इसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

राहत एवं बचाव कार्य:

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास निरंतर जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से सोसाइटी परिसर में एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। दमकल विभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से ऊँची मंजिलों तक पहुँचकर आग बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं।

वर्तमान स्थिति:

सोसाइटी के निवासियों में भारी चिंता देखी जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित टावर को खाली करा लिया गया है। फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए। आग लगने के कारणों की जांच दमकल विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।