लोनी : सामाजिक संस्था उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 16 नवंबर (रविवार) 2025 को राम पार्क विस्तार, लोनी, गाजियाबाद में भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। । कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकधुनों और पारंपरिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड स्थापना दिवस का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के गठन की याद दिलाना,राज्य की एकता और समृद्धि को बढ़ावा देना और राज्य की समृद्धि संस्कृति और बिरासत को जन जन तक पहुँचाना व राज्य के लोगों को एक साथ आने और अपनी संस्कृति को साझा करने का अवसर प्रदान करना है । स्थापना दिवस राज्य के लोगों के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। इस अवसर समिति ने कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया और कार्यकम मे बच्चों, महिलाओं ,पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा, लोक गायक – किशोर कबड़वाल, लोक गायिका अंजनी नेगी, लक्ष्मी रावत, प्रकाश आर्य ,महेन्द्र कुमार (संगीत निर्देशक) के गीतों की धूम रही , पर्वतीय कला संगम (पंजी.) ग्रुप दिल्ली भगवत मनराल के निर्देशन में लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों हुई.नीरज बवाड़ी मंच संचालक ने कार्यक्रम को रोचक, प्रभावी और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा उतराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सासंकृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।





Comments
द्वाराहाट में होगा आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन
महानगर दिल्ली उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस MDUPS) द्वारा आया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन
महानगर दिल्ली उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस MDUPS) द्वारा आया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन
महानगर दिल्ली उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस MDUPS) द्वारा आया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन
महानगर दिल्ली उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस MDUPS) द्वारा आया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन