कीर्तन मंडलियों द्वारा के साथ 2026 का स्वागत

  • कल्पना सोसाइटी, वैशाली ने साल 2026 की शुरुआत इतने सुंदर और भक्तिमय तरीके से की
  • भक्तिमय माहौल: स्थानीय गायकों और कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर सोसाइटी के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर नृत्य किया और भक्ति का आनंद लिया।
  • सामूहिक प्रार्थना: ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के साथ भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। निवासियों ने 2026 के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

कल्पना सोसाइटी, वैशाली की नवर्तमान RWA कार्यकारिणी टीम ने इतनी सक्रियता के साथ 2026 का स्वागत किया है। अध्यक्ष रवींद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में इस टीम ने भक्ति और संस्कृति को जो महत्व दिया है, वह सराहनीय है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिन प्रमुख चेहरों का योगदान रहा, उनकी सूची और उनके प्रयासों का विवरण यहाँ दिया गया है:अध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह रावत ,

कल्पना सोसाइटी RWA कार्यकारिणी टीम (2026)

पदनाम
अध्यक्षश्री रवींद्र सिंह रावत
महासचिवश्री तरुण
उपाध्यक्षश्रीमती मधु
कोषाध्यक्षश्री रोहित रावत

कार्यकारिणी सदस्य :

बीना रावत, मोनी गुप्ता ,लाल सिंह बिष्ट, दीपा डोडियाल, बीना पालीवाल, दीपा नेगी, पुष्पा लमकोटी, सुनीता दुष्यंत और भागीरथी चंदोलिया


आयोजन की मुख्य झलकियाँ

  • गर्जिया नैना कीर्तन मंडली का जादू: इस उत्सव का मुख्य आकर्षण गर्जिया नैना कीर्तन मंडली की प्रस्तुति रही। उनकी सुरीली और भक्तिपूर्ण आवाज़ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
  • सामूहिक नृत्य और उत्साह: कीर्तन मंडली के भजनों पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह रावत और उनकी पूरी टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने जमकर नृत्य किया। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे का प्रतीक बन गया।
  • महिला टीम का विशेष योगदान: बीना रावत, दीपा डोडियाल और टीम की अन्य महिला सदस्यों ने जिस तरह से आयोजन का प्रबंधन किया, उसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

उत्सव की मुख्य विशेषताएं

  • एकता का दृश्य: जब कीर्तन मंडलियों ने ढोलक और मंजीरों की थाप पर भजन शुरू किए, तो बच्चों की मासूमियत, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का अनुभव एक साथ मंच पर दिखाई दिया। यह दृश्य “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को जीवंत करता है।
  • भक्ति और नृत्य: भक्ति का आनंद केवल शांत बैठने में नहीं, बल्कि उसे झूम कर व्यक्त करने में भी है। सोसाइटी के निवासियों का भजनों पर नृत्य करना यह दिखाता है कि आध्यात्मिकता हमें खुशी और ऊर्जा से भर देती है।
  • संस्कारों का संचार: बच्चों को अपने दादा-दादी और माता-पिता के साथ इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होते देख यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी जड़ों और संस्कृति को करीब से महसूस कर रहे हैं।

सफलता की मुस्कान: गरमा-गरम चाय की चुस्कियों के साथ, लोगों ने गर्जिया नैना कीर्तन मंडली की सराहना की और 2026 के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

चाय-पकौड़े की जुगलबंदी: जब कीर्तन की समाप्ति हुई, तो सभी निवासियों ने साथ बैठकर चाय और पकौड़ों का आनंद लिया। इस साधारण से नाश्ते ने सामूहिक एकता को और मजबूत कर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तराखंडी कितने सजग हैं, इसका उदाहरण अल्मोड़ा के शकंर सिंह बिष्ट हैं। महज 22 साल की उम्र में शंकर, चौखुटिया से गैरसैंण-देहरादून होते हुए दिल्ली की पदयात्रा  उनका मकसद है उत्तराखंड के पर्यावरणीय संसाधनों की रक्षा का संदेश जन जन तक पहुंचाना।

चौखुटिया : पर्यावरण सुरक्षा एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने को लेकर सीमांत गांव चनौला-खजुरानी से पदयात्रा पर निकले पर्यावरणप्रेमी शंकर सिंह बिष्ट दिल्ली पहुंच गए हैं। वेस्ट विनोद नगर में पहाड़ी समाज के लोगों ने फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शंकर ने बताया कि उनकी 650 किमी की पैदल यात्रा 17 दिन में पूर्ण हुई। इसमें उन्होंने स्थान-स्थान पर आमजन को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जंगलों को आग से बचाने का संदेश दिया। बताया कि जब जंगल सुरक्षित रहेंगे तो धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा।

यहां बता दें कि पर्यावरणप्रेमी शंकर सिंह बिष्ट ने एक अन्य साथी प्रमोद बिष्ट को साथ लेकर यह यात्रा एक अप्रैल को विकास खंड के चनौला (खजुरानी) गांव से शुरू की। जो चौखुटिया, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश, देहरादून, रुड़की, मेरठ होते हुए रविवार देर सायं दिल्ली पहुंची। जहां वेस्ट विनोद नगर में पहाड़ी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। शंकर सिंह बिष्ट ने पदयात्रा के अपने अनुभव बताए। कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण को जनसहभागिता जरूरी है।

Details

महानगर दिल्ली उत्तराखण्ड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस MDUPS) द्वारा आया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है ,संगठन के सक्रिय सदस्य श्री लाखीराम डिमरी और वीरेँद्र रावत के विशेष प्रयासों से यह कैँप लगवाया गया है , मुफ्त शुगर परीक्षण , बौडी फैट एवं शरीर संरचना विश्लेषण, आंखो की मुफ्त जांच और चश्मों का वितरण ,साथ ही मोतियाबिंद के फ्री आपरेशन की व्यवस्था की गई है , इस अवसर पर MDUPS के अध्यक्ष कमल ध्यानी, लाखीराम डिमरी, वीरेँद्र रावत ,विपिन घनसेला,हरीश पपनै , जसपाल पटवाल समेत आयानगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे , कैंप में भारी भीड़ उमड़ी, संगठन द्वारा प्रत्येक माह एक मेडिकल कैंप के आयोजन का निर्णय लिया गया है.
Details

देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरव, परम विशिष्ट एवं अति विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत जनरल बिपिन चंद्र जोशी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र रक्षा के प्रति आपका समर्पण और मातृभूमि के लिए आपका अतुलनीय योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।दन्या, अल्मोड़ा, स्टेट बैंक के पास भारत के गौरव, उत्तराखंड क़ी शान जनरल बी सी जोशी जी का स्मारक बना हैं। यह स्मारक उनकी यादो, उनकी देश सेवा औऱ उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रेम स्नेह का अहसास करवाता हैं, आने वाली पीढ़ी क़ो पहाड़ के गौरव यह स्मारक सदा याद दिलाता रहेगा। 🙏🙏💐💐

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिकियासैंण सभागार में सप्त शक्ति मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संयोजिका गोदावरी चतुर्वेदी एवं प्रीति बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य वक्ता ने मंच से कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। सम्मेलन में दर्जनों मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में जमरानी बांध निर्माण कम्पनी के कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के नौजवान साथियों उग्र आंदोलन कर घेराव किया जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार 100/प्रतिशत देने स्थानीय वाहनों को लगाने छोटे छोटे काम सारे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों जनता को बगैर किसी शिफारिश के देने दलाली प्रथा बंद करने खनन माफियाओं के दबाव काम न करने सहित कम्पनी के प्रबंध का तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा दो दिन में उक्त बातें पुरी करने का आश्वासन दिया कहा कि परियोजना प्रबंधन को पित्त शोक हुआ है इस लिए दो दिन का समय दिया जा रहा है राज्य आंदोलनकारी केदार पलड़िया एवं राकी बजवासी ने कहा है कि स्थानीय लोगों की अनदेखी नहीं होने दियी जायेगी इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश पलड़िया अमिया डहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन पांडे मिदुल शाह प्रकाश आय प्रधान डहरा मनोज चनौतिया संजय पलड़िया ललित भट्ट मोहित महरा हिमांशु महरा सरपंच रोशिल खष्टी दत्त पाण्डेय सुमित महरा मनीष दुमका सुमित आय उमेश पांडे पुरन पलड़िया भैरव दत्त पलड़िया कमलेश पलड़िया सुमित रावत छात्र नेता विकास पांडे भुवन चंद्र पलड़िया राजकुमार पाण्डेय अजय महरा पवन महरा मयंक महरा कमलेश पलड़िया कमल पांडे गणेश दत्त भट्ट राजू पांडे ललित मोहन बबलू महरा भगवान महरा सहित सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में शामिल हुए

हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालयी संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक संवाद पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिमालयी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिमालयी संस्कृति की चुनौतियों समेत भविष्य को संस्कारित, सुरक्षित और सक्षम बनाने पर जोर दिया। हल्द्वानी के कठघरिया स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र मुख्य अतिथि रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद निर्वासित तिब्बती सरकार, धर्मशाला आचार्य यशी फुन्टोक, दिल्ली विश्वविद्यालय की सीपीडीएचई निदेशक प्रो. डॉ. गीता सिंह, अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध लोक दोहरी कलाकार इब्सल संजयाल रहे। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने मुख्य वक्ता के रूप में हिमालयी संस्कृति और मातृशक्ति की भूमिका पर विचार रखे।

जमशेदपुर-आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर आगमन पर महामहिम राज्यपाल महोदय श्री संतोष गंगवार जी से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और व्यापार मंडल द्वारा हो रहे कार्यों को बताया। साथ ही ये भी बताया कि इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल जी से ज्ञापन सौप दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही निवेदन किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान हो।
साथ ही उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सरकार द्वारा बच्चों एव महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया ।
संस्था प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि , उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, गौतम आखुली एव अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लोनी : सामाजिक संस्था उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 16 नवंबर (रविवार) 2025 को राम पार्क विस्तार, लोनी, गाजियाबाद में भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने  दीप प्रज्वलित कर किया गया। । कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकधुनों और पारंपरिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड स्थापना दिवस का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के गठन की याद दिलाना,राज्य की एकता और समृद्धि को बढ़ावा देना और राज्य की समृद्धि संस्कृति और बिरासत को जन जन तक पहुँचाना व राज्य के लोगों को एक साथ आने और अपनी संस्कृति को साझा करने का अवसर प्रदान करना है । स्थापना दिवस राज्य के लोगों के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। इस अवसर समिति ने कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया और कार्यकम मे बच्चों, महिलाओं ,पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। 

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा, लोक गायक – किशोर कबड़वाल, लोक गायिका अंजनी  नेगी, लक्ष्मी रावत, प्रकाश आर्य ,महेन्द्र कुमार  (संगीत निर्देशक) के गीतों की धूम रही ,  पर्वतीय कला संगम (पंजी.) ग्रुप दिल्ली भगवत मनराल के निर्देशन में लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों हुई.नीरज बवाड़ी  मंच संचालक ने कार्यक्रम को रोचक, प्रभावी और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई ।

समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा उतराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सासंकृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।